मुरादाबाद, जनवरी 16 -- बेसिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद में सरकारी संपत्तियों से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले महानगर क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय के कब्जा प्रकरण में विभाग की किरकिरी हो चुकी है और अब शहर की एक पाश कॉलोनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय के दो कमरों पर एक पूर्व अधिकारी द्वारा करीब एक वर्ष से अवैध रूप से कब्जा किया गया है। आरोप है कि इन कमरों को बंद कर चाबियां अपने पास रखी गई हैं। वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी और जिला स्तर से कई बार पत्राचार के बाद भी चाबियां उपलब्ध नहीं कराई गईं। कक्षों के अभाव में विद्यालय में लाइब्रेरी और प्रयोगशाला का संचालन नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े कमरे साफ-सफाई व देखरेख न होने के कारण जर्जर होते जा रहे हैं। मामले को गंभीर मा...