बहराइच, मार्च 25 -- ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद की तस्वीर बहराइच, संवाददाता। वर्षों बाद गिद्धों की आमद ने क्षेत्रवासियों और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी है। सोमवार को तहसील मिहींपुरवा के मोतीपुर रेंज में गोपिया बैराज मार्ग के किनारे राहगीरों ने गिद्धों को टहलते और मवेशी के शव को खाते देखा। इस दुर्लभ नजारे को देख ग्रामीण रोमांचित हो उठे। दरअसल गिद्धों की संख्या में लगातार गिरावट के चलते इस पक्षी को विलुप्तप्राय माना जाने लगा था। पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में गिद्धों की उपस्थिति नहीं देखी गई थी, जिससे वन्यजीव प्रेमी निराश थे। हालांकि, पिछले महीने कतरनिया वन्यजीव प्रभाग के घने जंगलों में कुछ गिद्धों के देखे जाने की खबर आई थी, जिससे उम्मीदें जगी थीं। अब गिद्धों की यह ताजा आमद स्थानीय लोगों के लिए सुखद आश्चर्य लेकर आई है। राहगीरों ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.