हमीरपुर, फरवरी 23 -- बिवांर, संवाददाता। साले ने बहनोई को लोडर से शनिवार की शाम टक्कर मार दी। जिसे सीएचसी छानी से सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल की पत्नी ने सगे भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कस्बा बिवांर निवासी भावना पत्नी अतुल ने थाना में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम 7:00 बजे करीब उसका पति किसी कार्य से दयाल दास बाबा मार्ग से जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर उसका सगा भाई खेमचंद पुत्र बसंत लाल लोडर लेकर आ रहा था। जिसने पति को टक्कर मार दी जिससे पति गिरकर अचेत हो गया। परिजनों ने पुलिस की मदद से सीएचसी छानी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अतुल की पत्नी ने अपने सगे भाई के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है। जांच का कार्यकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन...