चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के सानमृगिलेंडी गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। साले ने जीजा पर हमला कर दिया, जबकि जीजा के बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सानमृगिलेंडी गांव के हेंब्रमहातू टोला निवासी 20 वर्षीय शत्रुघ्न हेंब्रम का अपनी पत्नी के साथ 8 फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी ने इसकी शिकायत अपने भाई से की। इसके बाद जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के उल्लिहातु निवासी सुरेश सिंकू धारदार हथियार के साथ अपनी बहन के घर पहुंचा। उस समय घर में कोई नहीं था, जिसके बाद वह अपनी बहन को साथ लेकर वापस चला आया। बताया जाता है कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे शत्रुघ्न हेंब्रम अपने चाचा के पुत्र (बड़े भाई) जोगना हेंब्रम के साथ मामला सुलझाने के लिए ससुराल उल्लिहातु आया था। ससुराल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.