मेरठ, अक्टूबर 6 -- कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में घर के बाहर खड़ी जीजा की स्कूटी पर साले ने कार चढ़ा दी। इसके बाद हंगामा हो गया। घटना की फुटेज लेकर पीड़ित पक्ष थाने पहुंच गया। यहां आरोपी को भी बुलाया गया, लेकिन वह फरार हो गया। रविवार को आरोपी थाने के बाहर खड़ी अपनी कार लेने पहुंचा तो पीड़ित पक्ष ने घेर लिया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है। श्रद्धापुरी कॉलोनी ए-ब्लॉक में सनी चौधरी रहते हैं। इनकी शादी शामली में हुई और पत्नी से विवाद चल रहा है। इसको लेकर सचिन दो साथियों के साथ कार लेकर शनिवार शाम सनी के मकान पर पहुंचा। सचिन ने अपनी कार घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर चढ़ा दी। सनी, उसके भाई संदीप और बहन आंचल बाहर आए तो सचिन ने धमकी दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सनी और परिजन थाने पहुंचे और वीडियो फुटेज पुलिस को दिखाई। पुलिस ने सचिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.