मेरठ, दिसम्बर 7 -- नंगलाताशी निवासी एक युवक ने ससुराल वालों के धमकाने पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। नगलाताशी निवासी अब्दुल ने बताया उसके ताऊ अनवर के बेटे नदीम चौहान की शादी 13 साल पूर्व नोएडा निवासी रानी से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। कुछ दिनों से नदीम चौहान की पत्नी रानी उसे परेशान कर रही थी। 29 नवंबर को उसकी रानी ने उस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सरधना चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया था। रानी के परिवार वाले चौकी पर पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। उसके बाद रानी के परिवार वाले रानी और तीनों बच्चों को नोएडा लेकर चले गए थे। तीन दिन पहले जीजा गुलफाम रानी और तीनों बच्चों को लेने नदीम की ससुराल पहुंचे तो उसके ससुराल वालों ने जीजा...