बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता ससुराल में रह रहे युवक के अपनी ही साली से अवैध संबंध हो गए। वह गर्भवती हुई तो परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इसके बाद युवक घर पहुंचा और कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह छप्पर तोड़कर उसका शव निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी युवक ने गुरुवार की रात अपने घर में कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बहन ने सुबह उसे जगाने के लिए फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। मौके पर पहुंचे घर वालों ने छप्पर तोड़कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.