विकासनगर, जुलाई 30 -- कोतवाली क्षेत्र में साली को घर में अकेला देखकर जीजा ने उससे छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर जीजा ने साली के साथ मारपीट कर दी। बड़ी बहन को फोन करने पर वह धक्का देकर भाग गया। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि थाना क्षेत्र के निवासी एक महिला ने तहरीर दी है। बताया कि वह घर में अकेली थी। करीब 12 बजे उसका जीजा उसके घर आया और उसके साथ छेड़खानी करने लग गया। उसने विरोध किया तो वह गुस्सा हो गया और उसके साथ मारपीट करने लग गया। जब उसने इसकी सूचना अपनी बड़ी बहन को दी तो वह उसे धक्का देकर भाग गया। बताया कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं। कोतवाल ने कहा कि तहरीर के बाद आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.