भदोही, जनवरी 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने विवाहिता आरती कन्नौजिया की तहरीर पर सोनभद्र जिला निवासी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज किया है। आरोप लगाया कि पति ने दूसरी शादी करके उसकी बहन के मोबाइल पर फोटो एवं वीडियो भेजे हैं। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के सागररायपुर निवासी आरती देवी ने कोतवाली में तहरीर दिया। कहा कि करीब 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी सोनभद्र जनपद के घोरावल में पुरानी पुलिस चौकी के पीछे निवासी विनोद कन्नौजिया के साथ हुई थी। उसकी तीन बेटिया और एक बेटा है। पति विनोद कन्नौजिया, ससुर बच्चा कन्नौजिया एवं सास मुन्नी देवी आएदिन दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं, एक जनवरी को पति, सास एवं ससुर ने मिलकर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया और प्रेस से सिर पर वार कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.