बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं। साली की शादी में शामिल होने आए दामाद की गांव के बाहर पेड़ पर शव लटका मिला। सुबह ग्रामीण जब खेत पर पहुंचे तो युवक का शव लटका देख ससुर को सूचना दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आकाश की हत्या का आरोप लगाया है। शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बिनौरा गांव निवासी आकाश (25 साल) की साली की शादी मूसाझाग थाना क्षेत्र के उतरना गांव में थी। बीरी रात हल्दी की रस्म थी। देर रात तक घर में वैवाहिक कार्यक्रम चलते रहे। इसी बीच दामाद आकाश घर से अचानक लापता हो गया। वैवाहिक कार्यक्रमों के चलते लोगों ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार सुबह गांव के लोग खेत पर पहुंचे तो आकाश का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उसके ससुर कुंवरपाल को गांव वालों ने सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.