रुडकी, जून 20 -- जल संस्थान की लापरवाही का खामियाजा सालियर गांव की 15 हजार की आबादी भुगत रही है। जल जीवन मिशन के तहत जल संस्थान ने 13 माह पहले गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया, लेकिन आज तक गांव की आधी से ज्यादा आबादी को एक बूंद पानी तक नसीब नहीं हुआ है। मात्र एक से डेढ़ हजार आबादी तक ही टंकी का पानी पहुंच पा रहा है, बाकी आबादी हैंडपंप के जरिए बामुश्किल अपनी प्यास बुझा रही है। गांव की मुसीबतें यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि नेशनल हाईवे प्राधिकरण की लापरवाही के कारण बरसात के दिनों में पूरे गांव में जलभराव की समस्या होनी तय है। वजह साफ है कि एनएच प्राधिकरण ने गांव से होकर जाने वाले नाले की सफाई ही नहीं कराई। इससे सारी गंदगी और नाले में जमा है। इसके अलावा गांव में सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं हैं। वहीं, करीब 15 हजार की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.