छपरा, फरवरी 15 -- दरियापुर थाना क्षेत्र के मनचितवा पुल के पास हादसा गड़खा प्रखंड के नरांव का था युवक फोटो- 32 दरियापुर के मंचितवा में वाहन की ठोकर से युवक की मौत के बाद घर पर रविवार को रोते-बिलखते परिजन दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनचितवा पुल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक 33 वर्षीय सुनील कुमार साह गड़खा प्रखंड के नराव के हेमनरायण साह का पुत्र था।घटना शनिवार की देर शाम की है। जानकारी के अनुसार मृतक अपने साला के शादी समारोह में शामिल होने मकेर थाना क्षेत्र के मसूरिया गाँव गया था। वह शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से देर शाम अपने गाँव लौट रहा था l इसी बीच शीतलपुर-परसा पथ पर मनचितवा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के...