मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर सूतापट्टी श्री सालासर हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्री बालाजी महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ का वाचन चंद्रशेखर सहनी ने किया। उनका साथ महिला मंडल की सदस्यों समेत 51 महिलाओं ने दिया। राधा बंका, सीमा सर्राफ, अन्नू बंका, अंजू केडिया, पूनम, गायत्री, मंजू सुरेका, मधु टेकरीवाल इसमें शामिल थीं। उसके बाद संध्या में भजन कीर्त्तन का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि भजन गायक महेश जोशी, अंशु केडिया, अशोक खेतान, संजय जगनानी के भजनों में लोग डुबकी लगाते रहे। इस अवसर पर हनुमान जी का विशेष शृंगार रंग बिरंगे फूलों से किया गया। मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल पोद्दार, सचिव किशन तुलस्यान, सज्जन सुरेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.