पटना, दिसम्बर 23 -- श्री सालासर बालाजी परिवार पटना के बैनर तले 28 दिसम्बर को सालासर बालाजी का संकीर्तन और ध्वजा शोभायात्रा महोत्सव का आयोजन आर्य कुमार रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में होगा। महाराणा प्रताप भवन के लिए यह यात्रा श्री नागाबाबा ठाकुरबाड़ी से सुबह साढ़े आठ बजे निकलेगी। महोत्सव संयोजक दीपू अग्रवाल ने बताया कि सालासर धाम के पुजारी रमेश शर्मा के पावन सानिध्य में होगा। इसी दिन शाम सवा चार बजे से भजन संध्या होगी। इसमें गाजियाबाद के प्रसिद्ध भजन गायक राम कुमार लक्खा और हरियाणा फतेहाबाद की प्रसिद्ध भजन गायिका मोना मेहता आएंगी। अग्रवाल ने बताया कि मुख्य यजमान शशि गोयल और सुरेन्द्र अग्रवाल होंगे। मौके पर एमपी जैन, प्रदीप गुप्ता, डॉ.राधेश्याम बंसल, जय प्रकाश अमिताभ, मुकेश हिसारिया, विजय खंडेलवाल, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.