नई दिल्ली, मार्च 17 -- संभल में पीस कमेटी की बैठक में मुसलमानों को होली पर घर में ही नमाज पढ़ने की नसीहत देकर सीओ अनुज चौधरी वायरल हो गए थे। अब संभल से ही एएसपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एएसपी श्रीशचंद्र कोतवाली में हो रही मीटिंग में कुछ लोगों को हिदायत देते हुए कह रहे हैं कि सालार मसूद गाजी लूटेरा था। उसके नाम पर अब नेजा मेला नहीं लगेगा। यह भी चेतावनी दे रहे हैं कि अगर किसी ने उस लूटेरे के नाम पर कुछ करने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई होगी। संभल में हर साल होली के बाद सालार मसूद गाजी की याद में नेजा मेला लगता है। इस साल 18 मार्च को मेले का झंडा गाड़ने की तैयारी थी। मेला 25 से 27 मार्च को तीन दिनों तक लगाने की तैयारी हो रही थी। मेले की अनुमति को लेकर ही आयोजन समिति के कुछ लोग अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र से मिलने पहुंचे थे। अपर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.