सोनभद्र, फरवरी 4 -- अनपरा,संवाददाता।बिजली की मांग में भारी गिरावट के कारण महज पीक आवर्स में ही इकाइयां चलाने के बावजूद रिंहद -ओबरा जलविद्युत गृहों ने उत्पादन के तमाम रिकार्ड पीछे छोड़ दिये है। प्रदेश को सर्वाधिक सस्ती बिजली देने वाले 300 मेगावाट क्षमता के रिहन्द और 99 मेगावाट के ओबरा जलविद्युत गृह ने जनवरी माह तक कुल 1172.34 मियू बिजली पैदा कर ली है जो सालाना लक्ष्य 845 मिलियन यूनिट से लगभग 227 मियू अधिक बतायी गयी है। रिहन्द जलविद्युत गृह ने अप्रैल से जनवरी तक कुल 889.39 मियू और ओबरा ने 282.95 मियू बिजली उत्पादन किया है। दोनों बिजलीघरों का सालाना उत्पादन लक्ष्य 845 मियू है जिसे यह बिजलीघर 227 मियू अधिक उत्पादन कर पहले ही पीछे छोड़ चुके है। जलविद्युत गृह प्रबन्धन के मुताबिक वर्तमान में जलाशय का जलस्तर 863.4 फीट बना हुआ है जो बीते साल की तु...