रांची, फरवरी 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। गौसूलवरा कमेटी की ओर से बरियातू बस्ती, सत्तार कॉलोनी स्थित मस्जिद ए आला हजरत अशरफी का सालाना जलसा रविवार को आयोजित किया गया। मुफ्ती शादाब अख्तर के तिलावत-ए-कुरान-ए-पाक से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। एदारा-ए-शरिया के नाजिमे आला हजरत मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने दीन की रोशनी में लोगों से खिताब किया। कहा, अपने बच्चों को पहले दीनी तालीम पढ़ाओ उसके बाद दुनियावी तालीम दो। तालीम से ही हर तरह से कामियाबी हासिल हो सकती है। पीरे तरीकत जनाब हजरत मुफ्ती नसीर मिल्लत की दुआ पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कारी व हाफिज मोबीन साहब ने नात नबी से सभी का दिल जीत लिया। मुफ्ती फैजुलाह मिस्बाही ने मस्जिद की अहमियत पर रोशनी डाली। अतिथियों का स्वागत कमेटी के अध्यक्ष शाहनवाज अहमद, सचिव मो अफताब आलम और अन्य लोगों ने किया।

हिंदी हिन्...