पीलीभीत, फरवरी 17 -- अमरिया। हजरत शरीफ़ मियां उर्फ़ कुएं वाले दादा मियां के सालाना उर्स के तहत इतवार को कुल शरीफ की रस्म अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। कुल शरीफ में गांव व आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर फातिहा पढ़ी और दरगाह पर हाजिरी दी। कुल की रस्में सुबह से ही शुरू हो गई थी क़ुरआन ख्वानी फातिहा और नात ओ मनकबत के बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उलेमा ए किराम ने कुएं वाले मियां व बरइया शरीफ़ के सैय्यदों की तालीमात और इस्लामी खिदमत पर रौशनी डालते हुए लोगों से आपसी भाईचारा और इंसानियत का पैगाम अपनाने की अपील की। इस मौके पर दरगाह के सज्जादानशीन हजरत सैय्यद मेहर मियां और सैय्यद जुल्फिकार मियां उर्फ़ गुड्डू मियां की सरपरस्ती में दुआ कराई गई। कुल शरीफ के साथ ही उर्स का विधिवत समापन हो गया। उर्स के दौरान दरगाह परिसर ...