देवरिया, अप्रैल 1 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के कोईरी टोला वार्ड पोखरा पर सैय्यद जमालुद्दीन शाह सैय्यद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह का 64 वां सालाना उर्स कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकीदत और एहतराम के साथ सोमवार को सम्पन्न हो गया। हर साल यह उर्स 31 मार्च को मनाया जाता है। इस मुबारक मौके पर दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने बड़ी तादाद में शिरकत की और दरगाह पर हाजिरी देकर दुआएं मांगी। सोमवार की शाम से ही चादरपोशी का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात तक चलता रहा। अकीदतमंदों ने सैय्यद जलाउद्दीन शाह दरगाह पर चादर चढ़ाकर अमन-ओ-शांति और अपनी मुरादों की तक़मील के लिए दुआएं मांगी। पूरा माहौल सूफियाना रंग में रंगा नजर आया, जहां जायरीन इबादत में मशगूल रहे। दरगाह के खादिम जाबिर बिन ताहा ने बताया कि सूफियाओं की तालीम इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.