कटिहार, फरवरी 9 -- सालमारी, एक संवाददाता संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का 47 वां वार्षिक अधिवेशन की तैयारी को लेकर सालमारी के ढोलमारा खेल मैदान में भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। मौके पर सैकड़ों संतमत प्रेमी उपस्थित रहे। संतमत सत्संग कमेटी के जिलाध्यक्ष डा सत्यनारायण मंडल ने जानकारी दी के छह और सात मार्च को जिला स्तरीय संतमत सत्संग का आयोजन सालमारी के ढोलमारा खेल मैदान में होगा। भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ ही संतमत सत्संग की तैयारी शुरू हो गई है। स्वामी योगिराज नागेश्वर बाबा, सद्गुरु स्वामी तेजप्रताप बाबा, बासुदेव बाबा सहित जिला संतमत सत्संग कमेटी सहित संतमत प्रेमी गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डा सत्यनारायण मंडल,डा अशोक कुमार विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.