कटिहार, दिसम्बर 16 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी कॉलेज चौक पर स्थित डा भीमराव अंबेडकर स्मारक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे जीर्णोद्धार का इंतजार है। बदलते समय के साथ-साथ सड़कों पर वाहनों की रफ्तार से उड़ रहे धूल कण से प्रतिमा धूमिल हो रही है। स्मारक का शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। शेड की स्थिति इतनी खराब हो गई है की स्थानीय लोग जिला प्रशासन से कटिहार शहर के मिरचाईबाड़ी में जिस तरह डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को संरक्षित की गई है ठीक इसी तर्ज पर सालमारी में भी इनके स्मारक संरक्षण की मांग कर रहे हैं। स्मारक संरक्षण को लेकर समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...