कटिहार, मार्च 10 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी दरगाह शरीफ में हज़रत शाह एहसानुल हक मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा के यौमे वफात के मौके पर रविवार आठ रमजानुल मुबारक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुल शरीफ के बाद डाली पैश करते हुए चादर पोशी की गयी। इसके बाद फातेहा खानी में अकीदतमंदों ने शरीक हो कर अमन शांति के लिए दुआ मांगे। मजार शरीफ के सचिव बदरूज्जमा ने बताया की मस्तान बाबा के बहुत से करामात है। उन्हें वली ए कामील कहा गया है। आठ रमजानुल मुबारक के मौके पर वफात पाये थे। प्रत्येक वर्ष इस मौके पर फातेहा खानी की जाती है। उन्होंने बताया की इस वर्ष मस्तान बाबा का सालाना उर्स आगामी अप्रैल माह में आयोजित किया जायेगा। इस की तैयारी शुरू कर दी गयी है। फातेहा खानी में बदरूज्जमा, जावेद आलम, नमूद आलम, साबीर आलम, हाफिज बाकी, हबीब, वजेर आदि उपस्थित थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.