मुंगेर, फरवरी 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में सैकड़ों लाभुकों ने अपना झुग्गी-झोपड़ी तोड़कर नया घर बनाने हेतु आवेदन दिया था, ताकि पीएम आवास योजना के तहत इन्हें एक लाख रूपये अनुदान की राशि मिल सके। लाभुकों ने कर्ज उठाकर मकान का लींटर कार्य चुका है, बावजूद इसके राशि नहीं मिल पायी। मंगलवार को दर्जनों लाभुकों ने राशि की मांग को लेकर नक्की नगर केशोपुर में एक बैठक कर प्रदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद राकेश तिवारी ने की, तथा संचालन पार्षद रूपेश कुमार और पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार ने सामूहिक रूप से किया। मौके पर राकेश तिवारी ने कहा कि मकान की ढलाई कार्य साल भर से रुका है। लेकिन इसकी चिंता ना तो नगर परिषद जमालपुर के एग्जीक्यूटिव को और ना ही बिहार सरकार के विभाग पदाधिकारियों ने ही राशि मुहैया कराने में रुची ली है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.