लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का उद्घाटन पिछले साल ही हुआ था। लेकिन बारिश के चलते टर्मिनल की छत जगह-जगह से टपकने लगी। कर्मचारियों ने टब लगाकर पानी को फर्श पर फैलने से रोका नहीं तो यात्री फिसलकर चोटिल हो सकते थे। हालांकि उद्घाटन के समय भी छत टपकने की घटना हुई थी लोकिन तब प्रबंधन का कहना था कि मामूली गड़बड़ी थी जिसे ठीक कर लिया गया है। 2400 करोड़ की लागत से बने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ पिछली ही साल हुआ था। इसके कुछ दिन बाद ही छत टपकने लगी थी। तब निजी प्रबंधन ने कहा था कि मामूली गड़बड़ी थी जिसे दुरुस्त कर लिया गया। लेकिन इस साल भी भारी बारिश के चलते चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के नए टर्मिनल-3 की छत बारिश में जगह-जगह से टपकने लगी। कर्मचारियों ने टब लगाकर पानी को फर्श पर फैलने से रोका। यह भी पढ़ें- यूपी में गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.