रामपुर, जनवरी 10 -- महीनों बाद नगर पंचायत को अपनी ही करोड़ों की सम्पत्ति पर कब्जा मिल गया। सालभर पहले तहसीलदार कोर्ट से अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने जमीन लावारिस छोड़ दी थी। हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की नपत कराकर नगर पंचायत को काबिज करा दिया। शाहबाद में रामलीला मैदान के सामने एसबीआई से सटकर मार्केट बनी हुई थी। इस पर दो साल पहले तत्कालीन लेखपाल राजकुमार शर्मा ने धारा-67 के तहत तहसीलदार न्यायालय में केस दर्ज कराया था। लेखपाल के मुताबिक जितनी जमीन पर मार्केट बनी थी, उतनी मार्केट के मालिक राजेश गुप्ता की नहीं है। उन्होंने आसपास की सरकारी जगह पर कब्जा कर दुकानें बना लीं। सालभर पहले तहसीलदार कोर्ट से आदेश आने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने जमीन पर बेदखली की कार्रवाई की थी। उस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.