पाकुड़, दिसम्बर 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में जिदातो गर्ल्स स्कूल में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का उद्देश्य सशक्त और सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणालियों तथा सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वित्तीय स्थिति के कारण कोई भी व्यक्ति आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इसके लिए सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड के तहत मिलने वाली सुविधाओं पर जागरूक ...