बिजनौर, फरवरी 13 -- भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापारिक समझौते को लेकर देश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्ष जहां सरकार पर किसानों के हितों से समझौता करने का आरोप लगा रहा है, वहीं सरकार की ओर से इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा जा रहा है कि किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। दिगम्बर सिंह ने डील से जुड़े किसी भी आधिकारिक दस्तावेज को सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह का कहना है कि यदि विपक्ष या किसी किसान नेता के पास समझौते से संबंधित कोई आधिकारिक दस्तावेज हैं, तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि देश का किसान भ्रम की स्थिति में न रहे और तथ्य के आधार पर निर्णय ले सके कि उसके हितों के साथ कोई स...