चंदौली, मई 29 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर शराब पीकर उत्पात मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस अभियान चला रही है। इस क्रम में मंगलवार की रात अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऐसे 21 शराबियों के खिलाफ कारवाई की गई। इससे शराब पीने वालों में खलबली मची रही। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील भी की कि शराब पीना या शराब पीकर गाड़ी चलाना खतरनाक है। इससे खुद और दूसरे के जीवन लिये खतरनाक साबित हो सकता है। एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेताया है कि शराब पीकर वाहन चलाने या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.