हरिद्वार, अप्रैल 19 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने गैस प्लांट क्षेत्र में बैरियर नंबर 6, सलेमपुर चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 25 व्यक्तियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की और कुल 6250 रुपये की धनराशि वसूल की। इसके साथ ही सभी व्यक्तियों को पुनः सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की हिदायत दी गई। पुलिस टीममें रानीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, चौकी प्रभारी विकास रावत, सुबोध घिल्डियाल, मोहन सिंह, गोपीचंद और अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.