चंदौली, जनवरी 8 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें के निर्देश पर सीओ स्नेहा तिवारी ने सर्किल में अभियान चलाकर मारपीट और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस क्रम में सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने बीते बुधवार की रात दस लोगों को विभिन्न धारा के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची है। कोतवाली पुलिस लगातार खुले में मांस बेचने वाले, शराब पीने वाले, चखना दुकानों पर भीड़ लगाने के साथ ही मारपीट करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके तहत कोतवाली पुलिस के साथ डेढ़ावल और नईबाजार पुलिस चौकी ने अभियान के तहत दस लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर पाबंद किया है। चेताया कि कोई भी पाबंद व्यक्ति की ओर से पुन: मारपीट और नियमों का उल्लंघन किया गया तो एसडीएम न्यायालय के म...