कुशीनगर, फरवरी 2 -- कुशीनगर। सलेमगढ़ बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था की पोल उस समय खुल जाती है, जब सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े के ढेर लगे नजर आते हैं। सलेमगढ़ बाजार स्थित शिवमंदिर और राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के आसपास फैली गंदगी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई के लिए नहीं पहुंचते। सलेमगढ़ बाजार में आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्थित खाली भूमि को लोगों ने कूड़ा निस्तारण स्थल बना दिया है। यहां घरों का कचरा तो फेंका ही जा रहा है, साथ ही सप्ताह में दो दिन लगने वाले हाट बाजार का कूड़ा और मांस-मछली के अवशेष भी इसी स्थान पर डाले जाते हैं। इसके ठीक बगल में प्राचीन शिवमंदिर स्थित है, जहां दर्शन के लिए आने वाले श्र...