चंदौली, दिसम्बर 14 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड के साथ घना कोहरा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शासन की ओर से ठंड को देखते हुए जरूरत मंदों को कंबल वितरण और अलाव जलाए जाने का निर्देश है। रविवार को सुबह नौ बजे तक कोहरा के साथ ठंड होने के बाद भी तिराहों पर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था शुरू नहीं किया गया। जिसे लेकर राहगीरों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से ठंड को देखते हुए अलाव जलाये जाने व कंबल वितरण कराने की मांग किया। ठंड का प्रकोप धीरे धीरे बढ़ने लगा है। इसके साथ ही घना कोहरा से सुबह आने जाने वाले राहगीरों और वाहन स्वामियों को समस्या खड़ी हो गयी है। सकलडीहा में हाइवे निर्माण के दौरान कहीं रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया है। तो कही आने जाने के लिये खोल दिया गया। सीसी रोड की ढलाई के कारण अधूरा पड़ा रोड कोहरा में दिखायी नहीं दे रहा...