भागलपुर, फरवरी 12 -- सन्हौला बाजार में जिला परिषद के 15वीं वित्त योजना से शौचालय का निर्माण हो गया। इसके निर्माण पर 75,9700 रुपये राशि की लागत आई। बुधवार को विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्धघाटन किया गया। इसे आम जनता को सुपुर्द किया गया। दूसरी ओर उर्दू मध्य विद्यालय टनकमास परिसर में लगभग 10 लाख की राशि से बना आधुनिक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय का भी उद्धघाटन हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। लोगों ने कहा कि सन्हौला बाजार में शौचालय की वर्षों से लोगों की मांग थी। उद्धघाटन के दौरान भाजपा सन्हौला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साह, मनोज मंडल, मुकेश कुमार, मो. हफीज मकबूल, माधोपुर बथानी पंचायत के सरपंच निसार आलम, जिला परिषद प्रतिनिधि मो हारून सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...