सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- शिवहर। शिवहर नगर में सार्वजनिक शौचायलयों का बुरा हाल है। शिवहर नगर में कई जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। लेकिन देखरेख के अभाव में उसका बुरा हाल है। खासकर महिलाओं के लिए शौचालय की घोर कमी है। महिलाओं के लिए अलग कोई शौचालय नहीं है। शिवहर नगर के संजय पांडेय द्वारा के पास अवस्थित एक सार्वजनिक शौचालय चालू हालत में है। लेकिन उसमें भी महिलाओं के लिए अलग कोई व्यवस्था नहीं है। वह शहर के मुख्य बाजार से कुछ दूरी पर स्थित है। फलत: महिलाओं एवं आम लोगों को वहां पहुंचने में कुछ समय लगता है। शहर के मुख्य बाजार में एक भी शौचालय उपलब्ध नहीं है। जिस कारण महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। शहर के पुराना सदर अस्पताल के पास दो सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। जिसमें से दोनों बंद है। इसके अलावा शहर के ब्लॉक रोड में स्थित शौचालय...