लखनऊ, अप्रैल 26 -- गोमती नगर स्थित होटल फेयरफील्ड मैरियट में फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। साइबर सुरक्षा पर हुए जागरूकता सत्र के विशेषज्ञ वक्ता यूपी-112 के फील्ड सर्विसेज एंड ऑपरेशन्स एसपी विजय ढुल ने धोखाधड़ी से बचने के लिए सार्वजनिक वाई-फाई से बचने की सलाह दी। एसपी विजय ढुल ने साइबर अपराध के हालिया रुझान में डिजिटल गिरफ्तारियां, डीपफेक/एआई आधारित धोखाधड़ी को मुख्य बताया। उन्होंने कहा कि एटीएम धोखाधड़ी, अपना केवाईसी जानें, ओएलएक्स आर्मी धोखाधड़ी, रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन, केबीसी लॉटरी घोटाला, सेक्सटॉर्शन, डीपफेक और मॉर्फ्ड तस्वीरों की घटनाएं आजकल आम हैं। उन्होंने साइबर अपराध होने पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी। साथ ही वित्तीय नुकसान के मामले में 1930 डायल करने की बात कही। कार्यक्रम रतिका रस्तोगी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.