औरैया, फरवरी 18 -- अजीतमल। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अनीता देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे दो महिलाओं सहित पांच लोग सार्वजनिक रास्ते में दीवार बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे उसका पति अंबेडकर पार्क की ओर गया था, जहां गांव के तीन लोग शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...