मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर में ईंट भट्टा स्वामी द्वारा चकरोड सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर भारी तादात में ग्रामीण तहसील पहुंचे। जहां मामले को लेकर तहसील में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि रुस्तम नगर सहसपुर की नूरानी मस्जिद ईदगाह तक एक पुराना रास्ता था, जो ईंट भट्टा सिंह ब्रिक बकर्स के स्वामी ने बंद करके अपनी निजी निर्मित कॉलोनी में रास्ता बना दिया जो वैकल्पिक है। यह रास्ता कॉलोनी में रहने वालों के द्वारा कभी भी बंद किया जा सकता है। चकरोड पर भट्टा स्वामी ने अवैध कब्जा करके दीवार का निर्माण कर लियाऋ जिसे कब्जा मुक्त कराया जाए। इसके अलावा ईदगाह को जाने वाले रास्ता जो कॉलोनी से होकर गुजरता है। उसे पर ईंट भट्टा स्वामी ने अवैध कब्जा करके दीवार निर्माण करके रास्ता तंग कर दिया। जिसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.