गिरडीह, जनवरी 11 -- जमुआ। जमुआ अंचल अंतर्गत ग्राम मेरखोगुंडी कला की सार्वजनिक (गैर-मजरुआ खास) सरकारी भूमि पर अवैध जमाबंदी कर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव की वार्ड सदस्य अंशु कुमारी एवं ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी जमुआ को लिखित आवेदन देकर मामले की गहन जांच एवं अवैध जमाबंदी पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि मौजा मेरखोगुंडी कला, हल्का संख्या-VII, थाना संख्या-0441, खाता संख्या-37, प्लॉट संख्या-01, कुल रकबा 44.60 एकड़ भूमि सर्वे खतियान में गैर-मजरूआ खास (सरकारी भूमि) के रूप में दर्ज है, जिसकी किस्म कोरिया आहर / परती व जंगल अंकित है। उक्त भूमि में से लगभग 2.35 एकड़ भूमि पूर्णतः सार्वजनिक उपयोग की है, जिसके दोनों ओर तालाब स्थित है तथा बीच की भूमि पर वर्षों से ग्रामीणों के पशुओं का बथान चलता आ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.