गिरडीह, मई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के शिव मोहल्ला स्थित शिव मंदिर सार्वजनिक न्यास की नई 11 सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन सोमवार को किया गया। शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई। इस नवगठित समिति में विकास कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, आलोक केसरी और अमित कुमार तर्वे को उपाध्यक्ष, आयुष कुमार सिन्हा को सचिव, विशाल कुमार गुप्ता और विशाल कुमार को उप सचिव, गौतम कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विवेश जालान, पंकज कुमार तर्वे, राहुल कुमार और हिमांशु शेखर को सदस्य बनाया गया है। बताया गया कि यह समिति झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास परिषद द्वारा गठित की गई है। मौके पर समिति के संरक्षक विवेक गुप्ता उर्फ विक्की ने खुशी जताते हुए सभी नवचयनित पदाधिकारियों को ईमानदारी और समर्पण से कार्य करने की शुभकामनाएं दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.