रामगढ़, मार्च 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना से सटे श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के सचिव सनत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बासंती नवरात्रि दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि समिति के सदस्य सहयोग राशि के लिए गांव भ्रमण करेंगे। संयोजक मनोज मिश्र ने बताया कि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के नाम से सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गोला के शाखा में अकॉउंट है, जिसमें विगत शारदीय दुर्गा पूजा के दौरान संग्रह सहयोग राशि की बचत को बैंक में जमा कर दिया गया था। उक्त अकॉउंट नंबर पर बैंक द्वारा क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। जिसमें समिति के सदस्य बहुत ही आसानी से अपना सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। क्यूआर कोड समिति के ग्रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.