जहानाबाद, जनवरी 29 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में सार्वजनिक दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बताया गया कि सार्वजनिक दवा सेवन कार्यक्रम दिनांक 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत पहले 10 दिनों तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाने का कार्य करेंगी। इसके बाद 3 दिनों तक आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों पर बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए कुल 50 टीमों का गठन किया गया है, जिनकी निगरानी हेतु 05 सुपरव...