मेरठ, फरवरी 12 -- सरधना। मोहल्ला भाटवाड़ा स्थित तालाब व भीमराव अंबेडकर पार्क परिसर में नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे गोबर व अपशिष्ट निस्तारण प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व सभासद ने इस मामले में कमिश्नर से शिकायत कर तत्काल कार्य रोकने की मांग की है। पूर्व सभासद सुशील कुमार ने कमिश्नर से शिकायत करते हुए बताया कि मोहल्ला भाटवाड़ा स्थित तालाब राजस्व अभिलेखों में जलाशय के रूप में दर्ज है, जो वर्षा जल संरक्षण और स्थानीय जरूरतों के लिए उपयोगी है। तालाब के पास स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क भी सार्वजनिक उपयोग का स्थल है। आरोप है कि नगर पालिका तालाब के संरक्षण के बजाय वहां गोबर और अपशिष्ट निस्तारण का प्लांट लगा रही है, जिससे दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। पूर्व सभासद का कहना है कि जिस स्थान पर प्लांट बनाया जा रहा है, वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.