मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक मोर्चा एवं श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट ने शनिवार को डीएम को एक ज्ञापन देकर शहर के सार्वजनिक जगहों पर शौचालय और यूरिनल बनवाने का आग्रह किया है। मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि छोटी सरैयागंज स्थित शहीद भगवान लाल पुस्तकालय एवं वाचनालय प्रतिदिन शहरवासी आते हैं और अध्ययन करते हैं। शहर में एक मात्र पुस्तकालय होने के कारण महिला एवं पुरुष सभी लोग यहां आते हैं। नगर निगम की लापरवाही के कारण यहां की स्थिति नारकीय बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...