बदायूं, फरवरी 13 -- बिसौली। नगर के मोहल्ला कटरा/धोबियान के कुएं पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। मोहल्लेवासियों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। एक पक्ष का कहना है कि स्थल पर पूर्व से धार्मिक महत्व का स्थान रहा है, जबकि दूसरे पक्ष ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए विशेष जांच के लिए नगर पालिका को पत्र भेजा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रार्थना पत्र में कहा है कि वार्ड संख्या पांच में मस्जिद के बराबर एक सार्वजनिक कुआं स्थित था, जिसका उपयोग वर्षों से हिंदू धर्म के संस्कारों और पूजा-पाठ में किया जाता रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.