बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- ठनका से झुलसकर मौत होने की जता रहें आशंका अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के ओंदा गांव के पास मंगलवार को बिहारशरीफ-बरबीघा रेलवे लाइन के किनारे एक युवक की लाश मिली। शरीर झुलसा हुआ था। ग्रामीण व पुलिस ठनका से झुलसकर मौत होने की आशंका जता रहे हैं। मृतक की पहचान ओंदा गांव निवासी उदय पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गयी है। वह दो दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम वह घर से शौच के लिए निकला था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह लोगों की नजर उसकी लाश पर पड़ी। थानाध्यक्ष रितुरंजन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव को जब्त किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। प्रथमदृष्टया ठनका से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से म...