बिहारशरीफ, दिसम्बर 2 -- अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के खंधा में मंगलवार को खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गयी। मृतक मानपुर गांव के गनौरी यादव का 32 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। तभी ट्रैक्टर का पहिया एक गड्ढे में चला गया। संतुलन बिगड़ने से प्रकाश गड्ढे में गिर गया। ट्रैक्टर भी उसके उपर पलट गया। हादसे के जानकारी मिलने पर लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...