बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- अस्थावां। सारे थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से चोरी के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फतेहपुर के सुनील कुमार, बड़ेपुर के अजय कुमार को बाइक के साथ पकड़ा गया है। बैट्री चोरी के आरोपित बाबूलाल कुमार व जनपुरा के हरिहर प्रसाद को भी पकड़ा गया है। बैट्री भी बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...