बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के पीपरापुर गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में बच्ची की जान चली गयी। मृतका अनिरुद्ध यादव की 10 वर्षीया पुत्री निहारिका कुमारी है। परिजनों ने बताया कि वह गांव के पास सड़क किनारे पैदल जा रही थी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.