अयोध्या, मार्च 19 -- बीकापुर, संवाददाता। हिन्दू समाज के लिए होली मात्र रंगो का उत्सव ही नहीं बल्कि यह सामाजिक सद्भावना का प्रतीक है। हर व्यक्ति ऊंच - नीच , बड़े - छोटे, जाति- पांति, अमीर- गरीब, का भेद-भाव त्याग कर अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे के गले मिलता है। हम सभी सारे गिले-शिकवे त्याग कर, सारे मतभेद भुलाकर एक दूसरे का सम्मान करते हैं। हिन्दू समाज की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए हर व्यक्ति को इस हमारी सांस्कृतिक परम्परा को कायम रखना होगा। सम्पन्न व ऊंची विरादरी के लोगों को गरीब व छोटी विरादरी के घर जाकर खुद पानी मांगकर पीना होगा तभी सामाजिक समरसता आयेगी। यह बातें सनातन विद्वत समाज द्वारा बजरंग सरस्वती विद्या मंदिर बीकापुर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सामाजिक चिंतक रवि तिवारी ने कही। अरुण कुमार तिवारी ने चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.