गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में बीच सड़क बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। बाइक और स्कूटी पर सवार हमलावरों ने युवक को रोककर मारपीट की और सिर पर भारी वस्तु से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अटौर निवासी मुकेश सहलोत ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 14 जनवरी वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कनेडियन व्लू वाइन शॉप वाली सड़क पर पहुंचे तो सामने से बाइक और स्कूटी पर सवार कुछ युवक आए और उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि बिना किसी पूर्व विवाद के हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। मुकेश का कहना है कि इसी दौरान एक आरोपी ने उनके...